फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगरोटू स्कूल में आंचल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जमा दो के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय में 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 90 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आंचल ने प्रथम, आस्था शर्मा ने द्वितीय और डिंपल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय में 33 में से 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। मुकेश कुमार तथा दिव्यांशु वालिया ने प्रथम, रोहित कुमार ने द्वितीय और शीला देवी ने तृतीय स्थान पाया है। वाणिज्य संकाय में 11 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। ये सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें श्रेया गुलेरिया प्रथम, प्रियंका कुमारी द्वितीय और मानवी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। स्कूल के प्रधानाचार्य रामशरण नारंग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें