फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर मेला मैदान से खदेड़े जाएंगे व्यापारी, सामान होगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर मेला मैदान में व्यापारी शुक्रवार को भी डटे रहे। मैदान खाली करवाने को लेकर एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मैहरा ने अब नए आदेशों के अनुसार स्थानीय पुलिस को व्यापारियों को खदेड़ने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पुलिस बल के साथ मेला स्थल में डटे व्यापारियों को मेला मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। स्थानीय पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी संदीप शर्मा को एसडीएम ने व्यापारियों को खदेड़ने के साथ-साथ उनका सामान भी कब्जे में लेने की हिदायत दी। इससे पहले व्यापारियों को 12 अप्रैल तक स्वेच्छा से मेला मैदान खाली करने को कहा गया था। बावजूद व्यापारी मेला मैदान में डटे हुए हैं। वर्तमान में करीब डेढ़ सौ व्यापारी मेला स्थल में डटे हैं। एसडीएम अमित मैहरा ने कहा कि मेला स्थल में व्यापारियों ने आदेशों की अनुपालना नहीं की है। अब पुलिस बल के साथ व्यापारियों को मेला मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। व्यापारियों के सामान को भी जब्त करने के आदेश कार्यालय से जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें