फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा के बतैल में टेंपो बाइक में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा के बतैल में देर रात टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दोनों को गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात टेंपो एचपी 20-8545 और मोटरसाइकिल नंबर एचपी 23-8181 में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास शर्मा और सुरेंद्र शर्मा निवासी गोपालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। रात को दोनों किसी काम के बाद घर लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस नें मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि बलद्वाड़ा के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें