करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के नराश गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तारा चंद (65) निवासी नराश के रूप में हुई है। वह अपने निजी काम से जा रहे थे और घर से महज कुछ ही दूरी पर पांव फिसलने से वह 70 फीट गहरी खाई में गिर गए। तारा चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांववासियों ने जब तारा चंद को गिरे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।