करसोग (मंडी)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रितांजलि सेन को एक सप्ताह तक जापान घूमने का मौका मिला। जापान विज्ञान और तकनीकी एजेंसी (जेएसटी) के साकुरा विनियम कार्यक्रम के तहत होनहार छात्रा को जापान जाकर वहां की आधुनिकता और विकास को देखने का अवसर मिला। प्रितांजली वहां के वैज्ञानिकों से भी मिली और वहां की खेतीबाड़ी और विज्ञान के क्षेत्र में कई चीजें देखी। एक सप्ताह तक वह जापान में रही और वहां की आधुनिकता से वाकिफ हुई। प्रितांजलि ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। वह वैज्ञानिक बनकर देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगी। प्रितांजलि के पिता विनोद सेन और माता मनीषा सेन दोनों शिक्षक हैं। करसोग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने कहा कि प्रितांजलि ने माता-पिता का नाम रोशन किया है, वहीं स्कूल और करसोग क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। ब्यूरो
000