फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा को पति की मृत्यु पर बैंक से मिले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक मढ़ी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत गोरत निवासी पूजा ठाकुर को उनके पति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये की राशि क्लेम के तौर पर प्रदान की। कुछ माह पहले गोरत निवासी संतोष कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई थी और ग्रामीण बैंक मढ़ी में सतोष कुमार का बचत खाता था, जिससे उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था। उनकी मौत होने के बाद बैंक ने क्लेम सेटल करवाकर यह राशि परिवार को बैंक में दी। हिमाचल ग्रामीण बैंक मढ़ी के शाखा प्रबंधक भुवनेश भादु ने सभी बैंक खाताधारकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत बैंक में 330 और 12 रुपये में बीमा करवाने का आग्रह किया है, जिससे किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें