मंडी। पड्डल मैदान में चल रही मां नैण तुंगा क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें दिन का प्रथम मुकाबला हनोगी इलेवन और डीके इलेवन कोटली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हनोगी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए। चमन ने 60 गेंदों में 80 रन बनाए और मैन ऑफ दी मैच बने। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोटली की टीम 103 रनों पर ढेर हो गई। दूसरा मुकाबला ड्रॉ इलेवन मंडी और अजनबी इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ड्रॉ इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर 20 ओवरों में 140 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक डॉ. विश्वजीत ने 54 रनों का योगदान रहा। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अजनबी इलेवन 91 रन पर सिमट गई। ड्रॉ इलेवन की तरफ से निशु ने 4, डॉ. विश्वजीत ने दो, अमरजीत शर्मा ने 2 विकेट, डॉ. दुष्यंत ने एक विकेट हासिल किया। सोमवार को प्रथम मुकाबला रोपड़ू इलेवन और जेवाईएमएमएस के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मुकाबला दबंग और रामनगर के बीच होगा।
000