फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज भक्तां दे मेले हो...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पाली में माता चतुर्भुजा मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। रविवार को पूर्णाहुति के बाद मंदिर में भंडारा भी लगाया गया। जागरण में रावत कला मंच जोगिंद्रनगर के कलाकारों ने मां की महिमा का गुणगान किया। राकेश रावत ने अज भक्तां दे मेले हो, मेले जाणा जरूर, तेरे द्वारे आए मईया, मेले जाणा कालका दे, जिंदगी किराए का घर है, घंटी बजी तेरे मंदिरा, मेरिये माता राणिये आदि भेंटें गाकर श्रद्धालुओं का झूमने पर विवश कर दिया। कलाकार जॉनी रावत ने तेरे मंदिरा रा नजारा हो, ओ मेरे सांवरे, किसी ने मेरा श्याम देखा आदि भेंटें पेश कीं। सुरेंद्र कुमार ने भी भजन गाए। अन्य कलाकारों ने भी मां का गुणगान किया। जागरण में श्रीकृष्ण, सुदामा, शिव और काली मां, नटखट हनुमान सहित सेरां वाली माता की झांकियां निकालीं। मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों में जागरण किया जाता है। जागरण में युवा एकता मंडल द्रंग के अध्यक्ष शुभम शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें