मंडी। फोरलेन सड़क मार्गों के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नौलखा से डडौर तक बरसात के कारण सड़क में पड़े गड्ढों को शीघ्र भरने व इसके रखरखाव के लिए परियोजना निदेशक के माध्यम से ठेके पर कार्य कर रही कंपनियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने 19 जुलाई को पेज नंबर 4 में इस समस्या को उजागर करते हुए चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हादसों की आशंका जताई थी। जिसके बाद वीरवार को बैठक करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि वह कीरतपुर से नेरचौक, नेरचौक से पंडोह, पंडोह से टकोली तक विभिन्न चरणों में चल रहे सड़क मार्ग के कार्यों के उचित रखरखाव आदि की ओर विशेष ध्यान दें।