फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अदालत में पेश होगा पत्नी की हत्या का आरोपी पति

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल बल्ह के राजगढ़ में पत्नी की हत्या के आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अभी तक पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार को नहीं तलाश सकी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि पत्नी का गला घोंटने के लिए आरोपी ने किस चीज का इस्तेमाल किया है। मामले में प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म नहीं कबूला है। इससे अभी तक हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ नहीं सकी है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों का शक हत्या का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी पति पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। पहले हत्या को आत्महत्या का रूप देकर आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने छानबीन को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया। इसके बाद आरोपी पति को शुक्रवार गिरफ्तार किया गया था। एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें