फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर में हाटेश्वरी महिला मंडल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। इस बार भी देव माहुंनाग मेला पाली धूमधाम से मनाया गया। मेले में नाचन विस क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले के दौरान आयोजित म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता में हाटेश्वरी महिला मंडल पाली का दबदबा रहा। हाटेश्वरी महिला मंडल पाली की टीम रस्साकशी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार इस मेले में विजेता टीम रही। जबकि मटका फोड़ में हाटेश्वरी महिला मंडल की सदस्य बसंती देवी और म्यूजिकल चेयर में हाटेश्वरी महिला मंडल की प्रधान हिमा यादव विजेता रहीं। मुख्यातिथि ने देवता मेला समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिताओं की विजेता टीम को बधाई और इनामी राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला आयोजन समिति तथा हाटेश्वरी महिला मंडल पाली को 20-20 हजार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें