फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तूफान से फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बारिश और तूफान सेे किसानों और बागवानों-किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गंदम की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, बागवानों की आम, लीची, अनार, नींबू, संतरे की फसल को भी हानि पहुंची है। तूफान से फलदार पौधों के फूल झड़ गए हैं। इससे पहले फूलों को देखकर लग रहा था कि आम की बंपर फसल होगी, लेकिन बारिश और तूफान ने किसानों और बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पहले वर्षा न होने के कारण किसानों की गंदम की फसल 50 प्रतिशत से अधिक खराब हो गई थी। अब जो फसल बची थी उसे भी बारिश ने चौपट कर दिया है। किसानों में दलीप कुमार, गायत्री दत्त, रेवत राम, बंसी लाल, प्यार चंद, हिमत राम, श्याम सिंह, करतार चंद, दुर्गा दास, पवन कुमार, बबलू राम, रामलाल, चमारू राम, भीम सिंह, बलवंत कुमार, भवानी दत्त इत्यादि का कहना है कि किसानों को कभी वर्षा न होने से नुकसान पहुंचता है तो कभी भारी वर्षा होने से और रही कसर जंगली जानवर पूरी कर देते हैं। किसानों और बागवानों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि नुकसान का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करें। कृषि विभाग धर्मपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डा. रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि स्योह से लेकर संधोल तक भारी वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं की फसल को 70 से 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है और निचले धर्मपुर और धाड़ता क्षेत्र में वर्षा से कम लेकिन, तूफान से ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें