मंडी/जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर में गाड़ी पलटने से चालक घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता देवराज ठाकुर पुत्र मोहर सिह ठाकुर निवासी गांव भराड़ू जोगिंद्रनगर ने शिकायत में कहा कि बुधवार रात के समय वह जोगिंद्रनगर मेले की सांस्कृतिक संध्या का प्रोग्राम देखने के बाद घर वापस आ रहा था। 12:30 बजे रात मुकाम बड़ौन आम का घेरा के पास पहुंचा तो उसी समय एक गाड़ी जो कि मच्छयाल की तरफ से बहुत तेज रफ्तार से आई और सड़क के बीच पलट गई। गाड़ी को दिनेश कुमार चला रहा था। इस हादसे में वह घायल हो गया। मुख्य आरक्षी होशियार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।