फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली में होली पर भी जारी रही भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 11 वें दिन भी जारी रही। वीरवार को होली पर्व पर भी लोग धरने पर बैठे रहे। एसडीएम कार्यालय के लिए अड़े लोगों ने त्योहार की भी परवाह नहीं की। हालांकि, हाईकोर्ट में जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी गई है और थुनाग पंचायत को इस संबंध में नोटिस भी जारी हो गया है। बावजूद इसके सिराज संघर्ष समिति अपनी भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आगामी 6 मार्च को जंजैहली में सरकार के खिलाफ एसडीएम ऑफिस मामले पर महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सिराज संघर्ष समिति ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जंजैहली के लोगों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से वार्ता कर सरकार से मांग की थी कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता तब तक 15 दिन जंजैहली और 15 दिन थुनाग में एसडीएम को बिठाया जाए। मगर सरकार की ओर से इस बारे में कोई कार्रवाई न करने पर सिराज संघर्ष समिति क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। वीरवार को हड़ताल पर बैठे लोगों में किशोरी लाल, चूड़ामणि, पवन, चमन और लीलाधर शामिल रहे। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा कि 6 मार्च को सरकार के खिलाफ जंजैहली में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग इस महारैली में भाग लेंगे और सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें