फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों की समस्याओं को सीएम से उठाएगा खेल प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल समस्याओं को सीएम से उठाएगा प्रकोष्ठ
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों की समस्याओं को लेकर जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा। जिला संयोजक संदीप ठाकुर, सचिव दीवान शर्मा, सदस्य दुष्यंत सोनी और मंडल सचिव तुलसी राम ने बताया कि खिलाड़ियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और खेलों के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार की योजनाओं को जल्द प्रदेश में लागू करने का सीएम से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया है। युवा पीढ़ी नशे की लत में खुद को धकेल रही है, जिसके कारण जिला खेलों में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि सीएम से जिले के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम दिलाने का भी आग्रह किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना जल्द प्रदेश में लागू करवाने के लिए अतिशीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें