नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी ग्रुप के जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 28 छात्रों का चयन स्पेस ओलंपियाड द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ है। स्पेस ओलंपियाड प्रथम स्तर की परीक्षा का आयोजन अक्तूबर माह में हुआ था। इसमें जीनियस स्कूल के 51 छात्रों ने भाग लिया था। अब इनमें से 28 का चयन दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए हुआ है। दूसरे चरण के लिए जिन छात्रों का चयन हुआ है उनमें पांचवी कक्षा से तान्या शर्मा, मन्नत गुप्ता, आदित्य राणा, शौर्य गुलेरिया, नीलाक्षी शर्मा, गायन शर्मा, एंजल चोपड़ा और चिकित्सा शर्मा, छठी कक्षा से आदर्श, अवतांशा, सानिया और ओजश ठाकुर, सातवीं कक्षा से सारा सैणी, निखिल शुक्ला, कर्ण और मुकुल शर्मा, आठवीं कक्षा से जेयल, अभय, तमन्ना, तुषार, अमिशा, ईशिता शर्मा, अनुज और दीक्षा नायक, नवीं कक्षा से रिषभ शर्मा, एंजलिन तथा अनन्या गुलेरिया और दसवीं कक्षा से आकांक्षा सैणी शामिल हैं। परीक्षा में तान्या ने पहला, आदर्श ने दूसरा और जेयल, विभिक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजेश सोयल ने छात्रों को मेडलों और प्रमाण पत्रों से पुरस्कृत किया। अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरके अभिलाषी, एमडी डॉ. ललित अभिलाषी और सचिव नरेंद्र कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई दी।