फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में राष्ट्रीय दलों को उलझा रहे समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र 26 करसोग में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूदे हैं। भाजपा, कांग्रेस, बसपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी पहले भी जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पांच प्रत्याशी विधानसभा चुनावों में पहली बार ताल ठोक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री परमार के वक्त से कार्य कर रहे कांग्रेस सरकार के सीपीएस मनसाराम की इस बार भी प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। दूसरी तरफ भाजपा के हीरा लाल के लिए भी सीट चुनौती से कम नहीं होगी। 2007 में बतौर निर्दलीय विजय हुए और 2012 में भाजपा टिकट से हार चुके हीरालाल पर भाजपा ने दोबारा दांव खेला है। भाजपा से टिकट की दावेदारी कर चुके ऐच्छिक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी भगतराम ब्यास रुष्ट कार्यकर्ताओं के साथ हो गए हैं। दो बार कांग्रेस से विधायक रहे मस्तराम इस समर में दोबारा निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर चुके भगवंत सिंह आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय आजाद मंच ने भनेरा पंचायत के प्रधान रह चुके मेहर चंद खुखलिया भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। युवाओं में बतौर निर्दलीय पवन कुमार भी युवाओं को रिझाने में लगे हैं। आज तक के इतिहास में पहली बार करसोग से महिला प्रत्याशी अनीता देवी भी बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में है और महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। 9 प्रत्याशियों के चुनावी समर में कूदने से करसोग विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अब देखना यह है कि यहां पर कौन जीत का डंका बजाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें