फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरम्याना वार्ड में ढहा जर्जर मकान, दो मकानों में दरारें, खिड़किया टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के दरम्याना वार्ड में शनिवार सुबह जर्जर मकान के गिरने से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। एक मकान की खिड़कियां टूट गई हैं। जबकि, अन्य दो मकानों में दरारें आ गई हैं। एक बाथरूम इस जर्जर मकान की चपेट में आने से ढह गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से दरम्याना मुहल्ला में जर्जर मकान ढह गया। रात भर मकान से पत्थर गिरते रहे। सुबह साढ़े छह बजे के करीब मकान भरभरा कर गिर गया। यहां पर पड़ोसी मकानों में रह रहे परिवार के सदस्यों ने जागकर रात काटी। यहां की निवासी पुष्पा वैद्य ने कहा कि उनके मकान के अंदर दरारें आ गई हैं तथा उनके साथ लगते एक मकान में भी दरारें आई हैं और बाथरूम तक ढह गया है। वहीं, जर्जर मकान के आगे बने नए मकान को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक भवानी कपूर ने कहा कि मकान की खिड़कियों के शीशे और दरवाजे तक टूट गए हैं। जबकि, खिड़कियों के ऊपर बने छते भी टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई 2016 में इसे लेकर नप अधिकारियों को शिकायत दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा ने कहा कि आठ जुलाई 2016 को शिकायत मिली थी। जिसके दस दिन बाद संबंधित मकान के मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। मामले मेें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें