फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट के सात मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे 58 मतदान और सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट शहरी निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद के 7 वार्डों में मतदान के लिए 7 पार्टियां तैनात की गई हैं, जिनमें कुल 36 मतदान कर्मी और 22 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। सभी टीमों को अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद मतदान सामग्री के साथ केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। हर पार्टी में 4 मतदान कर्मी और 2 सुरक्षा कर्मी रहेंगे। मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में मतगणना केंद्र भेजी जाएंगी। नगर परिषद में कुल 3794 मतदाता हैं, जिनमें 1871 पुरुष और 1923 महिलाएं शामिल हैं। इस बार 10 नए मतदाता (6 पुरुष व 4 महिलाएं) पहली बार वोट डालेंगे। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के 35 मतदाता भी मतदान करेंगे, जिनमें 11 पुरुष और 24 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें