मंडी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए हैं। जिला भर से 1384 सैंपलों की जांच की गई। रैट के 1223 सैंपल में से 47 पॉजिटिव और आरटीपीसीआर के 161 सैंपल में से 5 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जिनमें बल्ह से 7, जोगिंद्रनगर से 13, पधर से 2, सरकाघाट से 2, सुंदरनगर से 4, सदर से 7, करसोग से 11, धर्मपुर से 1 और तीन मामले बिलासपुर जिला से सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, मंडी जिला में आज 7727 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें से 5499 को पहली और 2228 को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी गई।