फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेत सिने सहकारी सभा ने बांटा 4 लाख का लाभांश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी सभा ने बांटा चार लाख का लाभांश
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। दी सुकेत सिने सहकारी सभा सीमित का वार्षिक अधिवेशन प्रधान बीएस सेेन की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर सभा के महासचिव सुरेंद्र पाल ने सहकारी सभा का वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रधान बीएस सेन ने बताया कि इस मौके पर सभा के करीब 90 सदस्यों को 4 लाख का लाभांश वितरित किया गया। वहीं, सभा की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले तीन सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभा में एक सदस्य को मनोनीत किया गया है। उन्होंने सदस्यों को बताया कि सभा का नई दुकानें बनाने की प्रपोजल को लोक निर्माण विभाग से एनओसी नहीं मिली है। इसके चलते यह कार्य अभी प्रस्तावित है। इसके अलावा जो सभा को लाभ हुआ है, उसकी एफडी बनाई गई है। इस मौके पर सभा के सीवरेज के छोटे चेंबरों को बड़े चेंबरों में तब्दील करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर हरनाम सिंह जंवाल, दिले राम शर्मा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भगत राम आजाद, बालकृष्ण शर्मा, रतनलाल, रामदेई, देवेंद्र कौशल, शिव सिंह सैणी, रतन चंद समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें