फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि की जलेेब में पगड़ी नहीं पहनेंगे राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजपूत सभा जिला इकाई की बैठक शनिवार को माधोराय मंदिर परिसर में प्रधान एमके मंडयाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलवामा हादसे में शहीद जवानों की शहादत के चलते राजपूत बिरादरी के सभी सदस्य शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब में बिना पगड़ी पहने शिरकत करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और एयर फोर्स से विंग कमांडर को परमवीर चक्र देने की मांग की है। जिला प्रधान ने कहा कि राज देवता माधोराय मंदिर राजपूतों का इष्ट हैं और राज परिवार की संपत्ति है। इस मंदिर को स्थानांतरित करना राजपूत बिरादरी की भावनाओं से खिलवाड़ है। राजपूत सभा इसके लिए किसी को राजनीति करने की अनुमति नहीं देगी। यह बात उन्होंने सर्व देवता कमेटी के सीएम से की गई मांग कि माधोराय मंदिर को कहीं और स्थानांतरित करने के जवाब में कही है। बैठक में राजपूत सभा के गंगा राम, सुभाष, अमरा पालसरा, शरन दास, भवानी सिंह, खजान सिंह, दलीप सिंह, सुंदर सिंह, ईश्वर सिंह जगत सिंह, सीता राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें