जोगिंद्रनगर (मंडी )। सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान मंडी द्वारा प्राइमरी स्कूल बसेहड़ को सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने जोगिंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएमसी प्रधान बिमला देवी ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। स्कूल स्थानीय प्राइवेट पाठशालाओं को कड़ी टक्कर देने के लिए अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के अलावा आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। स्कूल को इससे पहले खेलकूद, भाषण तथा शौचालय एवं परिसर की सफाई के लिए भी सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।