हटली क्षेत्र में दो घंटों तक गिरते रहे ओले
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके चलते क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। शाम पांच बजे के बाद हुई भयंकर ओलावृष्टि से जहां लोगों की घरों की छतें भर गईं वहीं आंगन और खेत खलियान भी ओलों से सफेद हो गए। पहाड़ियों से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया है। उधर, लंबे अरसे बाद हुई इस बर्फबारी और ओलावृष्टि से जहां लोग खुश हैं वहीं, दुश्वारियों से भी जूझ रहे हैं।