मंडी। डीएलएड सत्र 2018-20 के प्रथम वर्ष की कक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। सत्र 2017-19 डीएलएड द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। जिला परियोजना अधिकारी बलबीर भारद्वाज ने डाइट मंडी की ओर से प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को अपनी उपस्थिति डाइट मंडी में देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2017-19 के सभी प्रशिक्षु 10 से 13 दिसंबर के बीच अपनी-अपनी उपस्थिति डाइट मंडी में दर्ज करवाएं तथा डाइट द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु 10 से 13 दिसंबर के बीच में द्वितीय वर्ष में दाखिला लें ताकि 13 दिसंबर से प्रथम व द्वितीय दोनों सत्र की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू की जा सकें।