सरकाघाट (मंडी)। छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में आयोजित की गई। खेलों के समापन अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत जरूरी है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बास्केटबाल में सरकाघाट ने बलद्वाड़ा स्कूल को मात दी, जबकि हैंडबाल में भी सरकाघाट ने सुंदरनगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल में धर्मपुर प्रथम और सुंदरनगर उपविजेता, कबड्डी में सुंदरनगर विजेता और जैदेवी उपविजेता, बैडमिंटन मेें पधर विजेता और सदर उपविजेता, टेबल टेनिस में बल्ह विजेता और सरकाघाट उपविजेता, रेसलिंग और जूडो में बल्ह जोन विजेता, बॉक्सिंग में भी बल्ह जोन प्रथम रहा। ऑलराउंड का खिताब भी बल्ह जोन के नाम रहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, पूर्ण चंद पराशर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रमणी वर्मा, स्कूल स्टाफ और अन्य मौजूद रहे।