फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने वेतन न देने पर कंपनी कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी। औट-पंडोह-टकोली बाईपास फोरलेन के निर्माण का कार्य कर रही प्रगति इंजीनियरिंग एंड रेल प्रोजेक्ट कंपनी के मजदूरों की हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई। कंपनी के मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कंपनी के बनाला स्थित कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों ने प्रगति कंपनी प्रबंधन तथा एफकॉन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सूरजमणि ने बताया कि पिछले सात दिनों से मजदूर वेतन के लिए सड़कों पर उतरे हैं, परंतु कम्पनी प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने बताया कि प्रगति कंपनी पिछले दो माह से मजदूरों का वेतन नहीं दे रही है तथा कंपनी की ओर से गरीब मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, जोकि बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, एफकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर के महाप्रबंधक रंजीत सिंह ने सभी मजदूरों को आश्वासन दिया है कि सोमवार तक यदि प्रगति कंपनी द्वारा मजदूरों को वेतन नहीं दिया जाता तो एफकॉन स्वयं मजदूरों का वेतन देगी। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सूरजमणि, उपप्रधान सूरज, अमर सिंह, सचिव घनश्याम, जीवन ठाकुर, धर्मेंद्र, राकेश, हंस राज, तेज राम सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें