फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट में नहीं पानी की नियमित सप्लाई

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहार घाटी की बरोट पंचायत में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के थूजी, ढरांगण, लंबाडग, लक्कड़ बाजार तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में करीब एक माह से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बरोट में पीने के पानी की समस्या करीब एक माह से सता रही है। हालांकि, आईपीएच विभाग के मुख्य जलस्त्रोत में पानी की कमी हो गई है। लेकिन, सुबह लगभग चार घंटे तथा शाम को लगभग दो घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके बावजूद कई घरों में करीब एक माह से ही पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंच पा रही है। राजकुमार, दान सिंह, राम सरन चौहान, कमल दीप, शुक्री देवी, खुशी राम, कमलेश, कृष्ण कुमार, रणजीत कुमार, प्रताप सिंह ने इस तरह की पानी की किल्लत पहली बार सामने आई है। लोगों में आईपीएच के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने नियमित रूप से पेयजल सप्लाई की मांग उठाई है। आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता एसके नाग का कहना है कि पंचायत में पानी की कमी है। मुख्य जलस्रोत में पानी का स्तर गिर गया है। पंचायतवासियों को पानी की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने हैंडपंप लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें