फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में शीघ्र बनाया जाएगा आधुनिक कोर्ट परिसर : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अपने धर्मपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में नया आधुनिक कोर्ट कांप्लेक्स शीघ्र बनाया जाएगा। बार एसोसिएशन की मांग जायज है और उन्होंने स्वयं भी देखा है कि यहां पर इस भवन में बहुत ज्यादा कमियां हैं। इसे लेकर यहां पर कोर्ट परिसर बनाया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोई भी झूठी घोषणा नहीं करते, बल्कि सभी विभागों की रिपोर्ट और राय लेने के बाद ही इस पर निर्णय लेंगे। इसलिए फाइनेंस विभाग की भी इसमें राय ली जाएगी। उन्होंने वार्ड सदस्यों से कहा कि यह कोर्ट परिसर बनाए जाने से पहले इसमें वार्ड सदस्यों की भी पूरी राय ली जाएगी। इससे पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, वर्षा ठाकुर, दलेर सिंह कंवर, अजय जम्वाल, राज कुमार ने मुख्यमंत्री, आईपीएच मंत्री और विधायक कर्नल इंद्र सिंह को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें