मंडी। इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के वर्तमान चेयरमैन सीता राम की अध्यक्षता में इंदिरा मार्केट के व्यापारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लक्ष्मेंद्र सिंह ने कहा बैठक में व्यापार मंडल मंडी शहर की भावी चुनावी प्रक्रिया में प्रत्यक्ष, स्पष्ट और पारदर्शी चुनाव मत पत्र विशेष कमेटी की ओर से करवाए जाएं तथा प्रधान पद और अन्य पदों के की ओर से उनके कार्यकाल में विजन दस्तावेजों का सार्वजनिक अवलोकन अनिवार्य रूप से जनरल हाउस में व्यापारी वर्ग के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि तमाम व्यापारियों का भरोसा अपने प्रतिनिधियों में पैदा हो। उन्होंने बैठक में चेयरमैन के माध्यम से राज्य व्यापार मंडल से आग्रह किया है कि महिला व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए एक अलग प्रकोष्ठ का गठन करने की मांग उठाई जाई ताकि, महिला व्यापारी वर्ग की निजी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी महिला वर्ग अपने आपको असहाय मानता है। क्योंकि उन्हें दुकान के साथ-साथ घर की जिम्मेवारी भी निभानी पड़ती है। उन्होंने शहर के व्यापारी वर्ग को सचेत किया है कि जिला व्यापार मंडल मंडी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियों को ही पंजीकरण देय राशि का भुगतान करें। अवैध और अनाधिकृत रूप से धन वसूली करने वाले व्यापारियों की शिकायत राज्य व्यापार मंडल शिमला के कानूनी और नियमावली सेल को सबूत सहित भेज दी जाएगी।