स्कूली बच्चों ने लिया व्यंजनों का लुत्फ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर जोगिंद्रनगर में मां छिन्न मस्तिका सेवा समिति के तत्वावधान से शहर के पेट्रोल पंप के नजदीक भंडारे का आयोजन किया गया। वीरवार को शहर के सैकड़ों लोगों सहित साथ लगते दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भंडारे का आनंद उठाया। पंजाब की तर्ज पर जोगिंद्रनगर में आयोजित भंडारे में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ करीब आठ सौ श्रद्धालुओं ने उठाया। समिति के आयोजक मोहित कुमार, पंकज शारदा, नितिश वालिया, अंकुश सूद, ललित शर्मा, जतिन लटावा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सूद का कहना है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर में भंडारा बीते कुछ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के दानी सज्जनों का भी भरपूर सहयोग उन्हें मिल रहा है। भंडारे पर नगर परिषद के पार्षद अजय धरवाल ने भी विशेष सहयोग देकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।