फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशकालीन कर्मियों को समय पर मिले वेतन

विज्ञापन
money
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। अंशकालीन कर्मचारी पटवारी सहायक संघ की बैठक में अंशकालीन कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का मुद्दा खूब गरमाया। वहीं, कुछ अंशकालीन कर्मचारियों की चौकीदारी करने की ड्यूटी पर कड़ा विरोध जताया गया। बैठक अंशकालीन कर्मचारियों के प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें धर्मपुर तहसील के विभिन्न पटवार वृत्तों से अंशकालीन कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में समय पर वेतन देने का मुद्दा खूब गूंजा। तर्क दिया गया कि अशंकालीन कर्मचारियों को दस माह से वेतन न मिलने पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ अंशकालीन कर्मचारियों से एसडीएम कार्यालय में रात को चौकीदार की सेवाएं लिए जाने का भी विरोध जताया गया। बैठक में अंशकालीन कर्मचारियों में प्रधान राकेश कुमार, सचिव रमेश कुमार, विजय कुमार, शांता कुमार, नेकराम, नरेश कुमार, कविता देवी, किरना देवी, रुमती देवी, संजीव कुमार, अनिल कुमार, धर्मपाल, कृष्ण चंद, ऋषिराज इत्यादि मौजूद रहे। सभी ने एक ध्वनि में कहा कि जो सेवाएं चौकीदार के रूप में एसडीएम कार्यालय में ली जा रही है, उसका सभी अंशकालीन कर्मचारी विरोध करते हैं और इन सेवाओं को अगर नहीं रोका गया तो इस समस्या को उपायुक्त मंडी के समक्ष उठाया जाएगा और उनसे इस समस्या का हल करने की मांग की जाएगी। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 28 फरवरी को कार्यालय कानूनगो सतपाल शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सभी तहसील धर्मपुर के अशंकालीन कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और इसमें अपना पूर्ण सहयोग भी देंगे। यह जानकारी प्रधान राकेश कुमार ने मीडिया को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें