विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
झलवाण स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल ने मनाया सालाना समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
उपमंडल के झलवाण स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि विधायक प्रकाश राणा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों का संबंध मित्रतापूर्ण होना चाहिए। विद्यार्थी माता-पिता की तरह अध्यापकों का भी सम्मान करें। इससे पहले स्कूल के निदेशक विशाल अवस्थी ने समारोह में मुख्यातिथि पधारे विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। बाद में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। मेधावियों में अभिजीत, अनिकेत, अंकित, आदित्य, अनभय, अमित, अंशुल, धैर्य, गौतम, आर्यन, निकिता, साहिल, आयुष, तिलक, समर, सिद्धार्थ, कर्ण, वरुण, शुभम, गुनिधि, सारिका, दीपाली, अवंतिका, तरुण, अनामिका, निखिल, हर्षिता, शिल्पा, साक्षी, नव्या, गगन, श्रुति, नताशा आदि को पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब छात्रा गरिमा के नाम रहा। वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से स्कूल परिसर में आकर्षक मॉडल भी तैयार किए गए थे। इस दौरान विधायक ने ऐच्छिक निधि से 11 हजार की राशि भी मौके पर भेंट की। इस अवसर पर देवेंद्र प्रकाश अवस्थी, अजय बावा, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सतीश, अध्यापिका, दीप्ति कटोच, देवकी अवस्थी, इंदिरा आदि मौजूद रहे।