फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने तार-तार की मानसिक रूप से कमजोर लड़की की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर लड़की से दुराचार
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। तहसील क्षेत्र में एक मासिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की के भाई ने जोगिंद्रनगर थाना में यह मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसकी बहन जो मानसिक रूप से कमजोर है, उसके साथ पड़ोस के ही एक लड़के ने दुराचार किया है। भाई ने बताया कि दिसंबर 17 की रात को आरोपी ने उनके घर पर ही इस घटना को अंजाम दिया है। भाई की शिकायत पर यह मामला जोगिंद्रनगर थाना में दर्ज किया गया है। एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें