फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर उखड़े पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ द्रंग खंड की मासिक बैठक वन विश्राम गृह द्रंग में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रधान एमसी चौहान ने की। बैठक में मुख्य एजेंडा सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगों को अनदेखा करना रहा। इस मुद्दे पर सभी पेंशनरों ने विस्तार से चर्चा की। पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया, जिसे 18 दिसंबर के बाद प्रदेश में बनने जा रही नई सरकार के समक्ष रखा जाएगा। संघ के प्रधान ने कहा कि संघ का स्थापना दिवस 11 जनवरी को पधर में मनाया जाएगा। इसमें सभी पेंशनरों ने बैठक में अपनी सहमति दी है। उन्होंने द्रंग के सभी पेंशनरों से अनुरोध किया है कि संघ के स्थापना दिवस के मौके पर सभी आवश्यक रूप से अपनी हाजिरी भरें। यह जानकारी संघ के सचिव केसी नेगी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें