फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल की 4 शाखाओं में एटीएम गायब

विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। पंजाब नेशनल बैंक की नेरी, तुल्लाह, मच्याल और सिद्धपुर शाखाओं में लगे एटीएम बंद हो गए हैं। बैंक प्रबंधन का कहना है कि कंपनी से एग्रीमेंट खत्म हो गया है इसलिए कंपनी ने ये एटीएम उठा लिए हैं। लेकिन, इन शाखाओं में एटीएम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें पैसे का लेन-देन करने में उन्हें दूरदराज के एटीएम का रुख करना पड़ रहा है। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव बिमला चौहान, समाजसेवी राजेंद्र सिंह चौहान, बुद्धि सिंह, बकील सिंह आदि ने बताया कि एक तरफ तो डिजिटल इंडिया का नारा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पिछले कई महीनों से एटीएम बंद पड़े हैं। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को एटीएम की हर समय जरूरत होती है, लेकिन उनकी समस्या का अब हल करने को कोई तैयार नहीं है। इन लोगों ने बैंक प्रबंधन से इन ब्रांचों में शीघ्र मशीनें स्थापित करने की मांग की है। उधर, पीएनबी के आरएम केबी सिंह ने बताया कि इन शाखाओं में एजीएस कंपनी ने अपने एटीएम लगाए थे। एग्रीमेंट खत्म होने के कारण कंपनी ने मशीनें हटा ली हैं। अब बैंक यहां अपनी मशीनें स्थापित करेगा, जो शीघ्र ही स्थापित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें