फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन हाउस को मिला ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व भारती पब्लिक स्कूल कनैड़ में चल रही दो दिवसीय वार्षिक मीट रविवार को संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्य खेम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने वार्षिक मीट में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस को आल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में नवमी कक्षा की स्नेहा, आयशा और साइमा, 10वीं से अनामिका, अलिना और पीयूष प्रिया, नवमी कक्षा में छात्र वर्ग में आयान, आयुष तथा आकाश, जमा एक व दो कक्षा के छात्रा वर्ग में अलिशा, गुरप्रीत, अंबिका, 10वीं में छात्र वर्ग में विशाल, आयुष और आजम, जमा एक व दो के छात्र वर्ग में अभय, रिषभ व राहुल, आठवीं कक्षा के छात्र वर्ग में कैफ ने प्रथम, नमन ने दूसरा और निकोलसन और फारूख ने तीसरा स्थान झटका है। चैस प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय और छात्र वर्ग में नितिश प्रथम और इशांत द्वितीय रहा। कुश्ती के 40 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष शर्मा ने प्रथम, 50 किलोग्राम के वर्ग में अमन ने प्रथम स्थान, 70 किलोग्राम में जुनैद ने प्रथम स्थान झटका है। रिले रेस में जूनियर छात्र वर्ग में कैफ, नमन, निकोलसन और फारूख ने, छात्रा वर्ग में पायल, रितंभरा, साइमा और निबिला, सीनियर वर्ग के छात्र वर्ग में रिशभ, राहुल, जिशान व राहुल ने, छात्रा वर्ग में शैलजा, पियूष प्रिया, साइमा और अलिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्लो साइकल रेस छात्रा वर्ग में अलिशा ने प्रथम, महक ने द्वितीय और छात्र वर्ग में हर्ष ने प्रथम और अमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में कैफ और नितिश ने प्रथम, आदित्य व साहिल द्वितीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में कर्ण व मनोज ने प्रथम और अमन व राहुल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें