फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में मायाधार महिला मंडल ने मारी बाजी

विज्ञापन
rassakassi - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जंजैहली(मंडी)। सराजघाटी के थुनाग में 5 दिवसीय सराज दीप मेले का समापन रविवार को हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेना कमांडेंट एसएसबी के लाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं तथा इनसे भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी का आभार जताया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 5000 रुपये की राशि भी प्रदान की। मेले के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में कई महिला मंडलों ने भाग लिया। इसके फाइनल मुकाबले में मायाधार महिला मंडल की महिलाओं ने बाजी मारी। इन प्रतियोगिताओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर पहुंचे थे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम थुनाग व उप विजेता जरोल रहा। कबड्डी सीनियर में विष्णु क्लब बागाचनौगी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर 9000 का ईनाम जबकि थुनाग ने दूसरा स्थान हासिल कर 5000 का इनाम प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-17 वर्ग में विजेता टीम थुनाग को 7 हजार व उप विजेता पंडोह को 4 हजार दिए गए। रस्साकशी वर्ग में प्रथम को 3000 रुपये जबकि दूसरे स्थान पर 2000 रुपये दिए गए। पहली बार करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता में थुनाग विजेता हरा जिसे 11 हजार का इनाम एवं उप विजेता टीम मायाधार को 6 हजार की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत थुनाग प्रधान नीलमा ठाकुर, उप प्रधान खेम सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें