फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीएड पाठ्यक्रम में 49 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 24 Sep 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी को बीएड प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति मिलते ही अब तक कुल 49 विद्यार्थियों ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। इनमें से आर्ट्स व वाणिज्य वर्ग में 30, मेडिकल वर्ग में 8 तथा नॉन-मेडिकल वर्ग में 11 सीटें भरी जा चुकी हैं। वर्तमान में मेडिकल की 17, नॉन-मेडिकल की 14 तथा आर्ट्स एवं वाणिज्य वर्ग की 20 सीटें शेष हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी परिसर में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में 24 सितंबर तक भाग लेने का अवसर उपलब्ध है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी को प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की है, जिसकी अधिसूचना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें