फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में देरी न हो तो टीबी का हर मरीज होगा स्वस्थ : जीवानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान रहे। इस दौरान अस्पताल की नर्सिंग प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने शहर में रैली के माध्यम से क्षय रोग की जानकारी दी। रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रवाना किया। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है, ताकि क्षय रोग के बारे में विस्तार से चर्चा हो सके और इस बीमारी को खत्म किया जा सके। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि क्षय रोग साध्य है। इसका जितना जल्दी हो सके, इलाज करवाएं। अगर इलाज में देरी न हो तो हर मरीज को ठीक किया जा सकता है। विभाग की ओर से इस विषय पर चलाई जा रही मुहिम के बारे में उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को एक हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, कमजोरी, भूख कम होना और खांसी में बलगम के साथ खून का आना क्षय रोग के लक्षण होते हैं। ऐसे लोगों को बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने भी क्षय रोग विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी के रोगियों को हर दिन दवाई दी जाती है। इस मौके पर एमईआईओ पूर्ण चंद व वंशी लाल चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें