फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के वार्ड नंबर दो के बनेड़ में एक विवाहिता ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 बनेड़ निवासी भावना पत्नी विक्रांत ने फंदे पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। भावना अपने पीछे 8 वर्षीय बेटी छोड़ गई है। सूचना पर सुंदरनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ सुंदरनगर गुरबचन सिंह राणौत ने कहा कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में एक सुसाइड नोट भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में भावना ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने के बारे में लिखा है। गुरबचन सिंह राणौत ने कहा कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें