सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की पूर्व छात्रा एवं एनसीसी कैडेट्स आरजू ठाकुर पुत्री राजेश्वर ठाकुर का चयन लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बताया कि आरजू ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में सफलता हासिल की। एनसीसी अधिकारी दीपक अग्निहोत्री ने बताया, आरजू में आत्मविश्वास, नेतृत्व की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। आरजू ठाकुर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य स्कूली गतिविधियों में भी भाग लेती रही हैं। मंगलवार को चयन के बाद आरजू अपने स्कूल पहुंची तो उसका सभी ने भव्य स्वागत किया। आरजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुघ और एनसीसी अधिकारी दीपक अग्निहोत्री के मार्गदर्शन को दिया है।