फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर भड़की मिड डे मील वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों की अनदेखी पर भड़कीं मिड डे मील कार्यकर्ता
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले सेरी मंच पर किया जोरदार प्रदर्शन
डीसी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर मंडी के सेरी मंच पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीटू के बैनर तले जोरदार नारेबाजी भी की। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम केंद्रीय वित्त मंत्री पियूष गोयल को मांगपत्र भेजा गया। इसमें उन्होंने मिड डे मील वर्करों का वेतनमान बढ़ाने, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू कर मिड डे मील वर्कर्स को मजदूर का दर्जा प्रदान करने, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने, मिड डे मील योजना के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करने जैसी मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर राजेश शर्मा, परसराम, भूपेंद्र शर्मा और सुरेश सरवाल ने यूनियन के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने 2019 के अंतरिम बजट में मिड डे मील वर्कर्स को नजरअंदाज करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि मिड डे मील वर्कर्स लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार आंनदोलनरत हैं लेकिन सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज करती आ रही है। उन्होंने बताया कि सितंबर-2018 में प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों तथा आशा वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन उस समय भी मिड डे मील वर्कर्स को नजरअंदाज किया गया। इस अवसर पर रीना देवी, राकेश देवी, रक्षा देवी, रीना, इंदु शर्मा, भीम सिंह, ज्ञान चंद ओर नरदेव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें