फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संगठनों की हड़ताल को समर्थन देगी माकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक मंडी में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश में मजदूरों, किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया है। माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य एवं मंडी जिला कमेटी के सचिव सचिव कुशाल भारद्वाज ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा, बिजली, पानी व अन्य महकमों में कर्मचारियों की कमी, सड़कों की खस्ता हालत, बंदरों व सुअरों के प्रकोप से त्रस्त किसानों की गंभीर हो चुकी समस्या, मनरेगा में समय पर काम न मिलने व पूरा काम न मिलने, दलितों के साथ दिनोंदिन बढ़ती भेदभावपूर्ण व शोषणकारी घटनाओं, फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं, फोरलेन में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। मांगों को पूरा करने के लिए की जा रही हड़ताल को सफल बनाने के लिए देशभर के मजदूर संगठनों के आहवान पर 8 और 9 जनवरी को होने जा रही अखिल भारतीय हड़ताल को माकपा मंडी अपना पूरा समर्थन देगी। बैठक में जिला कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई तथा 19 से 22 जनवरी तक हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठकें आयोजित कर चुनाव प्रचार कमेटियां भी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी के लिए 15 जनवरी से पहले जिलेभर में पार्टी की सभी लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला कमेटी की बैठक में भूपेंद्र सिंह, परस राम, जयवंती, मुनीश शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र राणा, रमेश गुलेरिया, रविकांत, अजय वैद्य, सुरेश सरवाल, गुरदास वर्मा, सीमा, संजय जमवाल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें