अध्यापकों का न हो युक्तिकरण : संघ
मंडी। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ का ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से माध्यमिक स्कूलों में कला व शारीरिक शिक्षकों के पदों का युक्तिकरण न करने की गुहार लगाई है। अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि भले ही शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट ने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिए हैं लेकिन इन रिक्त पदों को युक्तिकरण से नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया से ही भरा जाना चाहिए। इस दौरान संघ ने शिक्षा मंत्री को शिक्षा विभाग की ओर से जारी माध्यमिक स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के पदों का युक्तिकरण न करने की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है।