फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग में कार की टक्कर से बच्ची घायल, मंडी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जंजैहली पुलिस थाना के तहत थुनाग में एक मासूम बच्ची को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची को कार की टक्कर से गंभीर चोटें लगी है। जंजैहली थाने में इस बाबत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं, घायल बच्ची को पीएचसी थुनाग से जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। जंजैहली पुलिस थाने में तैनात एएसआई मोहन जोशी ने बताया कि बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के पिता मान सिंह निवासी भरूडा लंबाथाच ने शिकायत दर्ज करवाई है। थुनाग में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को मंडी रेफर कर दिया गया है। मामले ही गहनता से छानबीन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें