उरला स्कूल की टीम बनी कबड्डी चैंपियन
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा में आयोजित पधर जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने की। प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 357 खिलाड़ी छात्रों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीसे स्कूल उरला विजेता, जबकि थल्टूखोड़ उपविजेता रहा। कबड्डी में सीसे स्कूल बरोट विजेता और राजकीय माध्यमिक पाठशाला लपास उपविजेता रहा। खोखो प्रतियोगिता में थल्टूखोड स्कूल ने ट्रॉफी जीती। सीसे स्कूल कुफरी दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में बरोट स्कूल प्रथम और थल्टूखोड स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योग में सीसे स्कूल कथोग विजेता और सीसे स्कूल सरौंझ उपविजेता बना। मार्चपास्ट का खिताब मेजबान स्कूल रोपा ने जीता। अनुशासन, समूहगान में रोपा, जबकि एकलगान एकांकी में रोपा स्कूल प्रथम रहा। नाटी में सीसे स्कूल बरोट प्रथम और वाद्य संगीत में सीसे स्कूल पधर प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर अशोक शर्मा ने सभी विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल रोपा के प्रधानाचार्य तारा चंद शर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया।