मंडी। प्रदेशभर के आईटीआई पास आउट युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। नोएडा स्थित लेमन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी 7 मई को आईटीआई मंडी में साक्षात्कार का आयोजन करेगी। कंपनी विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई पास आउट युवाओं के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। जिसमें डिप्लोमा होल्डर इन इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, फिटर, कंप्यूटर हार्डवेयर में पास आउट युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवक की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। कंपनी चयनित युवाओं को 10,678 मासिक वेतन देगी। इच्छुक युवाओं के लिए कंपनी सब्सिडी पर कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। उम्मीदवार 7 मई को सभी दस्तावेजों सहित आईटीआई कैंपस मंडी में सुबह 10 बजे उपस्थिति दर्ज करवाएं।