फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 छात्रों, 40 छात्राओं को ऑन स्पॉट ज्वाइनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चल रहे आईटी स्किल कैरियर इंस्टीट्यूट जाहू में वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 21 छात्र एवं 40 छात्राओं को ऑन स्पॉट ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। कंपनी के एचआर मैनेजर हरनेक सिंह ने बताया कि इन सभी छात्रों को प्रशिक्षु ऑपरेटर के पद पर तैनाती दी गई है। संस्थान के डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी टाइमेक्स ग्रुप ऑफ कंपनी में इस संस्थान के छात्रों को नियुक्ति मिल चुकी है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से अब तक संस्थान के 90 से ज्यादा छात्र विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी को कम कर युवक और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें