फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली वासियों को समझाने के साथ चेता भी गए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली के बहुचर्चित एसडीएम कार्यालय विवाद के बीच रविवार को संपन्न हुए मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे में जयराम जंजैहली विवाद को हल्का करने में सफल हो गए और बगस्याड़ से लेकर बागाचनोगी तक सीएम ने अपने हलके की जनता को करोड़ों की सौगात देकर गदगद कर दिया। जंजैहली वासियों ने मुख्यमंत्री का घेराव करने की रणनीति तैयार की थी। मगर सीएम ने सद्भावना का बाण छोड़ जंजैहली वासियों का आखिर दिल जीत लिया है। पिछले 20 दिनों से जंजैहली में चल रही भूख हड़ताल से जंजैहली धधक उठी थी। रविवार को मुख्यमंत्री ने लंबाथाच में जंजैहली वासियों को फिर खुला निमंत्रण देकर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि विवाद का मिल बैठकर हल ही जंजैहली के हित के लिए ठीक होगा। हालांकि, सोमवार की शिमला वार्ता के बाद सिराज संघर्ष समिति संतुष्ट होगी अथवा नहीं मगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जंजैहली विवाद के बीच सिराज पहुंचकर जनता को गदगद करते हुए शिमला लौट गए हैं। मुख्यमंत्री ने हालांकि थुनाग की जनसभा में शनिवार को जंजैहली वासियों को चेताते हुए यह भी कह डाला कि जितना विकास जंजैहली के लिए जयराम कर सकते हैं उतना दूसरा कोई नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री ने जंजैहली वासियों को समझाया भी और चेताया भी। ठाकुर ने यह भी दोहराया कि सिराज के लोगों को मुझसे मांगने की कोई जरूरत नहीं है । उन्होंने अपने हलके के लोगों का दिल जीतते हुए कहा कि सिराज का विकास कैसे करना है वह खुद जानते हैं। बहरहाल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दो दिवसीय सिराज दौरे के दौरान डैमेज कंट्रोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें